हमेशा चेल्सी के साथ रहना चाहता था : मोरिन्हो

लंदन, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग चैम्पियन चल्सी के मैनेजर जोस मोरिन्हो ने इस बात का खुलासा किया है कि 2013 में उस वक्त उनकी सर एलेक्स फग्र्यूसन से बात हुई थी, जब उन्होंने मैनचेस्टर युनाइटेड का साथ छोड़ा था लेकिन वह हमेशा चेल्सी के साथ ही बने रहना चाहते थे।

मोरिन्हो ने अपने दूसरे कार्यकाल में 2013 में चेल्सी से करार किया था। इससे पहले वह 2004 से 2007 तक इस क्लब के मैनेजर रहे थे। मोरिन्हो ने रियल मेड्रिड का साथ छोड़ते हुए चेल्सी का दामन थामा था।

जब उन्होंने चेल्सी के साथ दोबारा करार किया था, उसी दौरान उनकी एलेक्स के साथ बात हुई थी और एलेक्स ने उन्हें युनाइटेड का मैनेजर बनने का प्रस्ताव दिया था लेकिन मोरिन्हो ने इस प्रस्ताव को शालीलना से अस्वीकार कर दिया था।

बाद में फग्र्यूसन ने डेविड मोयेस को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। फग्र्यूसन 29 साल तक युनाइटेड के मैनेजर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493