मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मीडिया सेवा कंपनी प्राइम फोकस ने मंगलवार को कहा कि रिलायंस मीडियावर्क्स ने बाजार के जरिए कंपनी में अपनी 9.75 फीसदी यानी, 2.91 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच दी है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि यह बिकवाली 24 सितंबर को की गई।
कंपनी ने कहा कि इस बिकवाली के बाद प्राइम फोकस में रिलायंस मीडियावर्क्स की हिस्सेदारी घटकर 35.11 फीसदी रह गई है।
प्राइम फोकस के शेयरों की 24 सितंबर को बंद कीमत के आधार पर यह अनुमान है कि रिलायंस मीडियावर्क्स को इस बिकवाली से 155 करोड़ रुपये से अधिक आय हुई होगी।
24 सितंबर को प्राइम फोकस के शेयर 53.35 रुपये पर बंद हुए थे।
मंगलवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 2.62 फीसदी गिरावट के साथ 50.10 रुपये पर बंद हुए।
dharmpath.com dharmpath