उप्र : डॉक्टर के 6 साल के बेटे का अपहरण

थाना नवाबाद अंतर्गत वीरांगना नगर निवासी डॉ. अभय गुप्ता का छह वर्षीय बेटा सदर बाजार स्थित आरएलपी स्कूल में पढ़ता है। डॉ. अभय की पत्नी डॉ. पारुल गुप्ता के अनुसार, उनका ड्राइवर उनके बेटे को लेने कार से निर्धारित समय पर स्कूल गया, लेकिन न तो ड्राइवर वापस आया और न ही उनका बेटा घर पहुंचा।

काफी देर इंतजार करने के बाद पारुल गुप्ता ने अपने चालक के मोबाइल पर संपर्क किया तो जानकारी मिली कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है। उसके बाद से ड्राइवर का फोन बंद है।

घबराई हुई डॉ. पारुल ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। सूचना मिलते ही थाने से एसएसपी समेत कई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर बच्चे व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को फिलहाल इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493