मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुरवीन चावला ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नौवें सीजन का हिस्सा बनने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि रियलिटी शो का हिस्सा बनने की उनकी कोई योजना नहीं है।

वह हाल ही में फिल्म ‘वेलकम बैक’ में नजर आईं थीं।
सुरवीन ने कहा, “मैं शो की बड़ी प्रशंसक हूं। पर मैं शो के लिए सही इंसान नहीं हूं।”
‘बग बॉस’ की मेजबानी सुपरस्टार सलमान खान करेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ का हिंदी संस्करण है।
इसमें सेलिब्रिटी प्रतिस्पर्धियों को तीन महीने के लिए एक घर में कैद कर दिया जाता है और कैमरों से उन पर नजर रखी जाती है।
प्रतियोगियों की अंतिम सूची का अभी खुलासा नहीं किया गया है। ‘बग बॉस’ के घर में प्रवेश के लिए कुछ नामों पर चर्चा है, जिसमें रोशेल राव, रूपल त्यागी, किश्वर मर्चेट, अंकित गेरा और अमित टंडन के नाम प्रमुख हैं।
विवादास्पद शो 11 अक्टूबर से टेलीविजन पर प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath