नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके 63वें जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी ने ट्वीट पर कहा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपके लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।”
पुतिन का जन्म 1952 में हुआ था और वह सात मई, 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं।
वह 2000 से 2008 तक भी राष्ट्रपति के पद पर रहे और 1999 से 2000 तक रूस के प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद दोबारा 2008 से 2012 तक भी प्रधानमंत्री थे।
dharmpath.com dharmpath