टेनिस : चीन ओपन से बाहर हुए बोपन्ना

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पुरुष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना बुधवार को 27 लाख डॉलर इनामी राशि वाले चीन ओपन के पुरुष युगल वर्ग के पहले चरण से बाहर हो गए।

बोपन्ना और उनके अमेरिकी जोड़ीदार जॉन इज्नेर को उरुग्वे के पाब्लो क्यूवास और सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी की जोड़ी ने 6-4, 6-3 से हराया।

उरुग्वे-सर्बियाई जोड़ी ने बोपन्ना-इज्नेर की जोड़ी की सर्विस तीन बार ब्रेक की। बोपन्ना और इज्नेर के बीच तालमेल की कमी और उनके प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की नेट पर बेहतरीन खेल के कारण वे यह मैच हारे।

बोपन्ना-इज्नेर के पास तीन ब्रेक पॉइंट हासिल करने का अवसर था, लेकिन वे तीनों ही मौके चूक गए।

बोपन्ना के अलावा भारतीय दिग्गज लिएंडर पेस भी पुरुष युगल वर्ग के पहले ही दौर से बाहर हो गए।

पेस और आस्ट्रेलियाई जॉन पीयर्स की जोड़ी को कनाडा के डेनियल नेस्टर और फ्रांस के इडुआडरे रोजर वेसेलीन की जोड़ी ने 7-6(1), 4-6 11-9 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493