कोरिंथियंस एरेना ओलम्पिक के 10 मुकाबलों के लिए तैयार

रियो डी जेनेरियो, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। अगले साल ब्राजील में होने वाले ओलम्पिक खेलों के दौरान साओ पाउलो के कोरिंथियंस एरेना में 10 मैचों का आयोजन होगा।

कोरिंथियंस एरेना ने इस सम्बंध में ओलम्पिक आयोजकों के साथ एक करार किया है। एरेना की देखरेख करने वालों ने कहा है कि यह 10 मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 48 हजार की क्षमता वाले कोरिंथियंस एरेना का निर्माण बीते साल आयोजित फीफा विश्व कप के लिए किया गया था।

ओलम्पिक के दौरान यह मैदान दो ग्रुप मैच, एक क्वार्टर फाइनल और एक सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा।

इसके अलावा यह महिला फुटबाल के चार ग्रुप मैच, एक क्वार्टर फाइनल और कांस्य पदक के मैच की भी मेजबानी करेगा।

ओलम्पिक फुटबाल के मैच साल्वादोर, बेलो होरीजेंटो, ब्राजीसिया, मानाउस और रियो में भी खेले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493