दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह धूपभरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हालांकि थोड़ी धुंध थी, लेकिन बाद में धूप हो गई।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493