मुक्केबाजों की मानसिकता रखनी होगी : डुंगा

सैंटियागो, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच डुंगा ने कहा है कि 2018 विश्व कप क्वालीफाईंग अभियान के दौरान उनके खिलाड़ियों को मुक्केबाजों वाली मानसिकता रखनी होगी।

ब्राजील टीम को गुरुवार को सैंटियागो के इस्तादियो नेसनल में चिली से भिड़ना है। यहीं से ब्राजीली टीम 2018 विश्व कप में पहुंचने के अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

दो बार ब्राजील का कोच बनने के बाद से डुंगा ने अपनी देखरेख में ब्राजील को अब तक सभी सात मैचों में चिली को हराया है। अब तक वैसे दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच हुए हैं, जिनमें से 24 में ब्राजील जीता है।

आंकड़ें चाहें जो भी कहें लेकिन डुंगा को पता है कि जो मैच के दिन अच्छा खेलेगा वही जीतेगा और इसी कारण उन्होंने अपने खिलाड़ियों को सचेत रहने की सलाह दी है।

चिली से भिड़ने के बाद ब्राजील को अपने अगले मैच में पांच दिनों बार वेनेजुएला से भिड़ना है। यह मैच ब्राजील के शहर फोर्टालेजा में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493