‘जज्बा’ मारधाड़ वाली फिल्म नहीं : ऐश्वर्य

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऐश्वर्य राय बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ में कुछ साहसिक स्टंट करती नजर आएंगी, लेकिन उनका कहना है कि यह मारधाड़ वाली फिल्म नहीं है।

ऐश्वर्य ने फिल्म ‘जज्बा’ के प्रचार के लिए संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “मारधाड़ का केवल एक भाग है। यह मारधाड़ वाली फिल्म नहीं है।”

फिल्म में ऐश्वर्य एक वकील का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उन पर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का मुकदमा लड़ने के लिए दबाव डाला है।

ऐश्वर्य से जब पूछा गया कि उन्होंने किरदार के लिए खुद को कैसे तैयार किया, इस पर उन्होंने कहा, “तैयारी के लिए समय नहीं था। यह ऐसा था कि सेट पर जाओ और शूट करो। मैं खुश हूं कि मैं यह करने में सक्षम रही।”

संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जज्बा’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुका है। फिल्म शुक्रवार प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493