स्थानीय रेडियो स्टेशन डीजेडएमएम की रपट के मुताबिक, यह बंदूकधारी स्थानीय समयानुसार अपराह्न् दो बजे मनीला के टाफ्ट एवेन्यू से एचएम परिवहन की बस में चढ़ा। उसने सभी यात्रियों को बंधक बनाए जाने की घोषणा की। इस बंदूकधारी की अभी पहचान नहीं की जा सकी है।
मनीला के उप महापौर इस्को मोरेनो ने इस घटना के बाद रेडियो स्टेशन को दिए साक्षात्कार में कहा कि जब पुलिसकर्मियों ने देखा कि बंदूकधारी ने महिला यात्री को बंधक बना लिया है तो उनमें से एक पुलिसकर्मी बस की चालक सीट के पास गया और उस बंदूकधारी को गोली मार दी।
डीजेडएमएम की रपट के मुताबिक, बंदूकधारी को पास के फिलिपींस जनरल अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मनीला के महापौर जोसेफ एस्ट्राडा ने मीडिया को बताया कि बंदूकधारी के साथ कोई बातचीत नहीं की गई थी। एस्ट्राडा ने डीजेडएमएम को दिए साक्षात्कार में कहा, “जब पुलिस को मौका मिला, अपहरणकर्ता गोली मार दी गई।”
dharmpath.com dharmpath