ओडिशा सरकार ने शुरू की बाराबती उपद्रव की जांच

भुवनेश्वर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक के बाराबती स्टेडियम में हुए दूसरे टी-20 मैच के दौरान दर्शकों द्वारा मचाए गए उपद्रव पर ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) अपनी रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंप चुका है, लेकिन राज्य के गृह सचिव असित त्रिपाठी ने गुरुवार को मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी।

असित ने का कहना है कि वह उन परिस्थितियों की पड़ताल करेंगे, जिसने दर्शकों को मैदान में पानी की बोतलें फेंकने को उकसाया।

गौरतलब है कि कटक टी-20 की दूसरी पारी के दौरान दर्शकों द्वारा पानी की बोतलें फेंके जाने के कारण मैच के दौर बार रोकना पड़ा था।

असित ने कहा कि जांच में उन उपायों पर भी विचार किया जाएगा, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने असित को मामले की जांच के लिए कहा था।

राज्य के खेल सचिव शाश्वत मिश्रा ने कहा कि गृह सचिव की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक संजीव मारिक ने कहा है कि जांच के दौरान सभी जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी।

इस बीच पुलिस आयुक्त ने कटक के छावनी पुलिस थाने में स्व संज्ञान पर एक मामला दर्ज कर लिया है।

कटक के डीसीपी संजीव अरोरा ने कहा है कि मैच बाधित करने वालों की पहचान के लिसए पुलिस स्टेडियम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के वीडियो फुटेज की पड़ताल करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493