दिल्ली में डेंगू से अब तक 30 मरे, 9 हजार अधिक मामले

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में इस वर्ष डेंगू बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। नगर निगम अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि डेंगू की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 9,438 तक पहुंच चुकी है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले इलाकों में डेंगू का प्रकोप सर्वाधिक है।

दक्षिण दिल्ली में अकेले डेंगू से ग्रस्त लोगों की संख्या 2,248 है।

डेंगू का सबसे कम खतरा पूर्वी दिल्ली नगर निगम इलाके में है, जहां अब तक 1,228 लोग ही डेंगू ग्रस्त पाए गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू का यह प्रकोप पिछले छह वर्षो में सर्वाधिक है। यह आंकड़े 10 अक्टूबर तक की अवधि के हैं।

डेंगू के मामलों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने हाल ही में अपने अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए 400 नए बिस्तरों की व्यवस्था की है।

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने भी डेंगू जांच की रिपोर्ट आने से पहले ही उपचार देना शुरू कर दिया है, ताकि डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या पर नजर रखी जा सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी डेंगू मरीजों के लिए रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविरों का आयोजन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493