दादरी हत्याकांड सपा-भाजपा की मिलीभगत का परिणाम : मायावती

लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने ग्रेटर नोएडा के दादरी में गोमांस खाने के अफवाह में एक व्यक्ति की हत्या और उसके बाद उपजे सांप्रदायिक तनाव को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की मिलीभगत के कारण ही ऐसी घटना हुई।

लखनऊ में बसपा के संस्थापक कांशीराम के नौवें परिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने कहा कि सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का दादरी हत्याकांड पर विरोध सिर्फ दिखावा है। बिहारी की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादरी हत्याकांड को लेकर जो बयान दिया है, वह भी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

मायावती ने कहा कि दादरी कांड में पीड़ित पक्ष के साथ न्याय नहीं हो रहा है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया।

कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बसपा के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे थे, जिन्हें संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि उप्र सरकार मुजफ्फरनगर में हुए दंगे की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर रही है। उप्र की जनता को दंगे में शामिल लोगों के नाम नहीं बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493