उप्र में ट्रक पलटने से 7 मजदूरों की मौत

लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह लखनऊ-बहराइच मार्ग पर गिट्टी से लदे एक ट्रक के पलट जाने से सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेजा।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात कानपुर से बहराइच के लिए रवाना हुआ गिट्टी से लदा एक ट्रक सुबह करीब चार बजे लखनऊ पहुंचा, जहां इंतजार कर रहे 10 से अधिक मजदूर ट्रक पर सवार होकर बहराइच के लिए रवाना हुए।

लखनऊ से रवाना होने के बाद ट्रक लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के जरवल रोड और घाघरा घाट के बीच अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर जरवल रोड के थानाध्यक्ष धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के नीचे दबे चार मजदूरों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेजा गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493