कोलकाता में पेले से मिलेंगे रहमान

कोलकाता, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के महानतम फुटबाल खिलाड़ी पेले और भारतीय दिग्गज संगीतकार ए.आर रहमान 12 अक्टूबर को एक समारोह में साथ नजर आएंगे।

समारोह के आयोजकों ने इस खबर की पुष्टि की।

रहमान, फुटबाल दिग्गज पेले की बॉयोपिक ‘पेले : बर्थ ऑफ अ लेजेंड’ के लिए संगीत बना रहे हैं और वह 12 अक्टूबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम जाएंगे में आयोजित ‘लेजेंड़्स नाइट’ समारोह में 74 वर्षीय दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी से मुलाकात करेंगे।

इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी।

समारोह के आयोजकों में से एक, मल्टीकॉन ग्रुप के मुख्य रणनीतिकार, सताद्रु दत्ता ने आईएएनएस को बताया, “हां, रहमान शहर में पेले से मुलाकात करने आ सकते हैं। वह यहां 12 अक्टूबर की रात को पहुंचेंगे।”

दत्ता ने कहा, “रहमान ने पेले से मिलने की इच्छा जताई है और वह बॉयोपिक के बारे में चर्चा कर सकते हैं।”

फीफा विश्व कप के तीन बार के विजेता रहे पेले 11 अक्टूबर को कोलकाता पहुंच सकते हैं और इसके बाद वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा विजेता टीम एटलेटिको डी कोलकाता और केरला ब्लास्टर के मैच में भी शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493