ग्वालियर में बेटा ही निकला मां का हत्यारा

ग्वालियर, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर िंजले में हुई एक महिला की हत्या की गुत्थी अंतत: पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने कहा कि बीते सप्ताह हुई महिला की हत्या का कातिल उसका बेटा ही है।

पुलिस अधीक्षक, हरिनारायण चारीमिश्रा ने गुरुवार देर शाम संवाददाताओं को बताया, “उर्मिला पाराशर ने अपने बेटे मनीष को ममेरी बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात से गुस्साए मनीष ने उर्मिला के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष ने बाद में शव को पहाड़ी पर ले जाकर फेंक दिया।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाटीपुर के सुरेश नगर निवासी उर्मिला(53) का शव चिचौली पहाड़ी पर मिला था। उस वक्त दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन शव की पोस्टमार्टम रपट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।

चारीमिश्रा ने आगे बताया कि मामले की जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई, और मनीष(27) को अपनी मां की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है।

चारीमिश्रा ने कहा कि उर्मिला का पति डबरा थाने में मुख्य हवलदार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493