चीन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल

बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व के आठवें वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल चीन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व के आठवें वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल चीन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

नडाल ने विश्व के 30वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जैक सॉक को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया। टूर्नामेंट के तीसरे वरीय खिलाड़ी नडाल और सॉक के बीच दो घंटे तक मुकाबला चला।

नडाल ने सिर्फ 19 विनर्स लगाए जबकि सॉक 29 विनर्स लगाने में सफल रहे लेकिन नडाल ने सिर्फ 10 बेजा गलतियां कीं जबकि अमेरिका के सॉक 35 गलतियां कर बैठे।

नडाल और सॉक के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले नडाल ने सॉक को इस साल के फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में हराया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493