नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “पूरे दिन आसमान साफ रहेगा।”
दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 50 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath