कोलकाता, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य में तीन निकायों के चुनाव के लिए पिछले दिनों हुए मतदान के बाद शनिवार को हो रही मतगणना में भारी बहुमत की ओर बढ़ रही है।
उत्तरी 24 परगना और बर्दवान जिलों के विधानगर और आसनसोल नगर निगमों के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले आगे हैं।
तृणमूल ने हावड़ा जिले में पूर्व बाली नगरपालिका के 16 वार्डो में अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
विधाननगर में तृणमूल के उम्मीदवार 41 में से 33 वार्डो में बढ़त बनाए हुए हैं। वामपंथी मोर्चे के नेतृत्व में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) चार वार्डो में और कांग्रेस दो वार्डो में आगे है, जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार एक वार्ड में बढ़त बनाए हुए है।
आसनसोल में तृणमूल उम्मीदवार 65 वार्डो में बढ़त बनाए हुए हैं, वामपंथी उम्मीदवार 16 और भाजपा उम्मीदार पांच वार्डो में बढ़त बनाए हुए हैं। यहां वार्डो की कुल संख्या 106 है।
विपक्षी पार्टियों ने तीन अक्टूबर को हुए मतदान में हिंसा और गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए तीनों निकायों के सभी वार्डो में दोबारा मतदान की मांग की थी।
dharmpath.com dharmpath