उत्तर प्रदेश : मैनपुरी में हिंसा के बाद शांति

आगरा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मैनपुर जिले के करहल कस्बे में गोवध की अफवाह के बाद हुई हिंसा से उपजे तनाव के बाद शनिवार को शांति बनी हुई है।

मैनपुरी के जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने आईएएनएस को बताया, “स्थिति नियंत्रण में है और जनजीवन सामान्य हो गया है।”

सिंह के मुताबिक, इस सिलसिले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 250 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आगरा के डीआईजी ने शनिवार को कहा कि शरारती तत्वों की पहचान करके उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

गोवध की अफवाह के बाद शुक्रवार दोपहर करहल कस्बे के बाजार में 500 से भी अधिक ग्रामीणों ने एकत्रित होकर लगभग पांच घंटों तक उपद्रव मचाया था।

उन्होंने वाहनों पर निशाना साधा, पत्थराव किया और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रशासन को आंसू गैस के गोले बरसाने पड़े।

भीड़ ने दो कथित अपराधियों को पकड़कर उनके साथ मार-पीट की। पुलिस को उन्हें छुड़ाने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493