भाजपा ने ला दिए गर्दिश के दिन : किरणमय नंदा

पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के बिहार प्रभारी और सांसद किरणमय नंदा ने यहां शनिवार को कहा है कि हिंदुत्व और गोमांस के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दंगा भड़काना चाहती है, लेकिन जनता उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का सपना दिखा कर ‘गर्दिश’ के दिन ला दिए हैं।

बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से चुनाव प्रचार करने के बाद पटना लौटने के बाद नंदा ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के पूर्व जितने भी वादे किए थे उनमें से एक ही पूरा नहीं हुआ है। भाजपा पर गरीबों को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवकों को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने नौकरियों पर ही रोक लगा दी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने सांप्रदायिक सौहार्द और विकास के साथ लोगों के जीवन में खुशहाली दे रही है। विकास का नया पैमाना तय कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में सपा की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश मॉडल लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को 10 साल मौका दिया, लेकिन विकास और समृद्धि कहीं नजर नहीं आ रही है। गरीब गरीब हो गए, अमीर अमीर हो गए।

उल्लेखनीय है कि सपा छह दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493