कानपुर एकदिवसीय : द. अफ्रीका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

कानपुर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में करारी शिकस्त को भुलाकर भारतीय टीम विजयी आगाज करना चाहेगी। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार कोई एकदिवसीय मैच खेल रही हैं।

टी-20 अभ्यास मुकाबले में भारत-ए के खिलाफ करारी हार के साथ भारत के 72 दिनों के दौरे का आगाज करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने धर्मशाला और कटक में जीत के साथ टी-20 सीरीज अपने नाम की और अपने मंसूबों को जता दिया। अब उसकी नजर एकदिवसीय सीरीज भी अपने नाम करने पर है।

ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो साल के बाद कोई एकदिवसीय मैच हो रहा है। अंतिम बार इस मैदान पर साल 2013 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय मैच खेला गया था, जिसे भारत ने पांच विकेट से जीता था।

भारत ने इस मैदान पर कुल 12 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिनमें से नौ में उसकी जीत हुई है। तीन मौकों पर वह पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और श्रीलंका से हारा है।

टीमें :

भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तानी), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, उमेश यादव, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन।

दक्षिण अफ्रीका : अब्राहम डिविलियर्स, फरहान बेहरादीन, हाशिम अमला, क्विंटन डे कॉक, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फाफ डू प्लेसिस, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, कागीसो राबाडा, डेल स्टेन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493