कश्मीर : जंगल से आतंकवादी का शव बरामद

श्रीनगर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक वनक्षेत्र से रविवार को एक आतंकवादी का शव बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, वह कुपवाड़ा जिले के वुदर बाला जंगल में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “आतंकवादी का शव रविवार को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा तहसील में वुदर बाला जंगल से बरामद किया गया। इस क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी।”

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “जंगल में तलाशी अभियान जारी है और आतंकवादी की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493