तेलंगाना : परिवार के 5 सदस्यों की आत्महत्या की कोशिश, 2 मरे

हैदराबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के महबूबनगर जिले में रविवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें दो की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना गोलापल्ली गांव की है।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के एक स्थानीय नेता के घर के पास रहने वाले परिवार द्वारा आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजह भूमि विवाद माना जा रहा है।

जी. वेंकटैया और उसके चार बेटों ने कीटनाशक खा ली। स्थानीय लोगों ने सभी को महबूबनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उनमें से दो की रास्ते में ही मौत हो गई थीं, जबकि दो की हालत गंभीर है। वेंकटैया की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493