शिखर वार्ता के लिए अमेरिका जाएंगी दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति

सियोल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गुएन-हई अगले सप्ताह अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी। वह राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगी।

सियोल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गुएन-हई अगले सप्ताह अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी। वह राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगी।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया है कि राष्ट्रपति पार्क मंगलवार को अमेरिका पहुंचेंगी। यह 2013 में उनके सत्ता संभालने के बाद से अमेरिका की दूसरी यात्रा होगी।

पार्क शुक्रवार को वाशिंगटन में राष्ट्रपति ओबामा के साथ वार्ता करेंगी। यह दोनों नेताओं के बीच की चौथी शिखर वार्ता होगी।

पार्क के विदेश मामलों के सलाहकार जू चुल-की ने कहा कि दोनों नेताओं की वार्ता कोरिया प्रायद्वीप में शांति और स्थायित्व और अमेरिका-कोरिया गठजोड़ के बारे में विचारों के आदान-प्रदान का एक अच्छा अवसर उपलब्ध कराएगी।

पार्क अपनी यात्रा के दौरान पेंटागन भी जाएंगी। यह उनकी पेंटागन की पहली यात्रा होगी। वह अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय का दौरा करने वाली दक्षिण कोरिया की दूसरी नेता होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493