दिल्ली में 50 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी (लीड-1)

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की एक शाखा से 6,172 करोड़ रुपये हांगकांग भेजे जाने के मामले में चल रही जांच के तहत रविवार को दिल्ली में 50 जगह छापेमारी की।

सीबीआई ने उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा द्वारा दिए गए पते पर ये छापे मारे।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, “कंपनियों द्वारा दिए गए अधिकांश पते फर्जी थे। दिल्ली के 50 स्थानों पर छापेमारी जारी रखी गई।”

एक अधिकारी ने हालांकि पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में शामिल धनराशि का पता लगा लिया गया है और संदिग्धों से बातचीत चल रही है।

सीबीआई ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ मिलकर शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की अशोक विहार शाखा और दो बैंक अधिकारियों के निवास स्थान सहित तीन जगह पर छापेमारी की।

कांग्रेस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से लेनदेन के संबंध में नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधने के एक दिन बाद शनिवार को यह छापेमारी हुई।

सीबीआई ने शनिवार को 59 खाताधारकों, अज्ञात बैंक अधिकारियों और निजी लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया।

आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई ने शनिवार को बयान में कहा, “आरोप है कि 59 खाताधारकों और अज्ञात बैंक अधिकरियों ने विदेशों में लगभग 6,000 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन किया है, जिनमें से अधिकतर लेनदेन हांगकांग में हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493