गैर भाजपा, गैर कांग्रेस गठबंधन बनाने में नीतीश रहे बाधक : मुलायम

भभुआ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले 12 साल से ज्यादा समय तक भाजपा के साथ रहे और अब बिहार को विकास से पीछे ले जाने वाली कांग्रेस के साथ हो गए हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर भी शब्दिक प्रहार करते हुए कहा कि जिस नीतीश कुमार ने उन्हें जेल भेजा, आज उसी नीतीश के साथ हो गए।

मुलायम ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि अगर यहां के लोग बिहार में सत्ता की चाभी समाजवादी पार्टी के गठबंधन को दे दी तो बिहार भी उत्तर प्रदेश की तरह विकास की राह पर चल पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। शहर से लेकर गांव तक में विकास हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जब कुछ बड़ी शक्तियां मुसलमानों को दबाने लगीं तो सपा उनके साथ खड़ी हुई।

उल्लेखनीय है कि सपा पहले जनता परिवार गठबंधन में शामिल थी। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर सपा नाराज हो गई और महागठबंधन से निकलकर छह दलों के साथ अलग गठबंधन कर चुनाव मैदान में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493