यूएई : घर में फंदे से लटकी पाई गई भारतीय महिला

अबु धाबी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल नाहदा इलाके में एक अपार्टमेंट में एक भारतीय महिला का शव फंदे से लटकते पाया गया।

पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

खलीज टाइम्स की रपट के अनुसार, शनिवार को हुई 32 वर्षीया महिला की मौैत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आपराधिक जांच विभाग के अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इस इस घटना को आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि महिला को हाल ही में कैंसर की बीमारी का पता चला था।

महिला के शव को कुवैती अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल लाने से सात घंटे पहले महिला की मौत हो गई थी।

सरकारी वकील ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए महिला के शव को फोरेंसिक प्रयोगशाला ले जाने के लिए कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493