ओमान : सड़क दुर्घटनाओं में 2 भारतीयों की मौत

मस्कट, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओमान के निजवा और सलालाह शहरों में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो भारतीयों की मौत हो गई है।

समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ ओमान की रपट के मुताबिक, निजवा में केरल से संबंध रखने वाले 22 वर्षीय मुहम्मद नौफल शुक्रवार को सड़क पार कर रहे थे तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया, “वह दो सप्ताह पहले ही ओमान पहुंचा था और वह शहर में कार के पुजरें की दुकान पर विक्रेता के रूप में काम करता था। उसका शव पुलिस शवगृह में रखा गया है। पीड़ित का भाई मस्कट में काम करता है, जिसे सूचना दे दी गई है।”

दूसरा मामला सलालाह में एक कचरे से भरे ट्रक के ट्रेलर से टकराने का है। इस दुर्घटना में भी एक भारतीय की मौत हो गई।

पीड़ित ट्रक में था, उसकी पहचान 35 वर्षीय अब्बास के रूप में की गई है। वह महाराष्ट्र का था। ट्रक का चालक बच गया है, उसे मामूली चोट आई है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

रपट में कहा गया है कि टक्कर इतनी तेज थी कि पीड़ितों को ट्रक से निकालने में पुलिस को एक घंटे का समय लग गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493