काबुल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फराह प्रान्त में रविवार को चलाए गए सुरक्षा अभियानों के दौरान तालिबान के एक प्रमुख कमांडर सहित कम से कम 15 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
काबुल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फराह प्रान्त में रविवार को चलाए गए सुरक्षा अभियानों के दौरान तालिबान के एक प्रमुख कमांडर सहित कम से कम 15 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “बालाब्लॉक जिले में अफगान सेना की इकाइयों द्वारा तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में उनके प्रमुख कमांडर मौलवी इब्राहिम शिवनी सहित 15 आतंकवादी मारे गए। वह फराह प्रांत का स्वयंभू डिप्टी गवर्नर भी रह चुका था।”
उन्होंने कहा कि फराह और आसपास के प्रांतों में तालिबान आतंकवादियों के लिए मौलवी शिवनी की मौत एक बड़ा झटका हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath