‘बिग बॉस नौ’ में सलमान का बंगला ‘सुपरहीरो’ थीम का

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘बिग बॉस नौ’ के मेजबान सुपरस्टार सलमान खान के लिए उनकी जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस के घर के नजदीक ही एक बंगला तैयार किया गया है। ‘सुपरहीरो’ थीम के इस बंगले में सुसज्जित रसोई और आकर्षक लिविंग रूम जैसी कई खासियतें नजर आएंगी।

इस बंगले को तैयार करने वाले सुभज्योति दत्ता के मुताबिक, “घर वही है जहां दिल बसता है और मैं चाहता था कि ‘बिग बॉस नौ के सेट’ पर सलमान घर जैसा महसूस करें। मैं घर को ऐसी खूबियों से सजाना चाहता था जो सलमान की शख्सियत के अनुकूल हों। इसलिए हमने इसके लिए ‘सुपरहीरो’ थीम को चुना।”

बंगले में प्रवेश करते ही आपको सलमान की फिल्म ‘किक’ में उनके किरदार का चित्र दिखाई देगा।

लिविंग रूम में सुपरमैन, स्पाइडरमैन, आयरनमैन, बैटमैन जैसे विभिन्न सुपरहीरो की छाप दिखाई देगी तो वहीं सलमान के बेडरूम में परिवार के साथ बिताए उनके लम्हों की तस्वीरों का कोलाज नजर आएगा।

‘बिग बॉस’ के इस नौवें संस्करण का प्रसारण रविवार से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493