पुलिस के अनुसार, रात डेढ़ बजे कच्छा बनियान पहने पांच डकैतों ने बीएसएफ के जवान संतोष कुमार यादव के आवास पर धावा बोला। चहारदीवारी फांद कर मकान के पास पहुंचे और मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। विरोध करने पर संतोष की पत्नी बिंदू देवी को लोहे के रॉड से मारकर घायल कर दिया और दस हजार नकदी लूट लिया।
संतोष यादव फिलहाल दिल्ली में तैनात है। गिरोह से संतोष ने काफी संघर्ष किय। और कुछ न मिलने पर डकैतों ने यहां से 200 कदम की दूरी पर सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त विन्ध्याचल मिश्रा के घर पर धावा बोला। यहां डकैत सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गए। डकैतों ने विन्ध्याचल के नाती 18 वर्षीय भवानी मिश्रा का गला दबाकर उसे काबू में कर लिया और सीढ़ी के सहारे मकान में घुस गए। जब परिवार वाले जग गए तो डकैतों ने विन्ध्याचल की पत्नी फूल कुमारी देवी (75), पुत्री माधुरी (35), नतिनी सपना (16) को मारपीट कर घायल कर दिया। डकैत यहां से साढ़े चार लाख रुपये का गहना और 50 हजार रुपये नकद लूट ले गए।
सूचना मिलने पर गोरा बाजार चौकी के इंचार्ज नदीम अख्तर और शहर कोतवाल केके मिश्रा ने दोनों घरों का जायजा लिया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां विन्ध्याचल मिश्र (80) फूलकुमारी और माधुरी का उपचार चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath