जोहांसबर्ग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की सत्ताधारी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) से देश की सदस्यता वापस लेने के निर्णय की रविवार को घोषणा की।
जोहांसबर्ग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की सत्ताधारी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) से देश की सदस्यता वापस लेने के निर्णय की रविवार को घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एएनसी के अंतर्राष्ट्रीय संबंध आयोग के प्रमुख ओबेद बापेला ने कहा कि यह निर्णय सत्ताधारी पार्टी की राष्ट्रीय महापरिषद (एनजीसी) की एक बैठक में लिया गया।
बापेला ने संवाददाताओं से कहा, “एनजीसी ने निर्णय लिया है कि दक्षिण अफ्रीका को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय से अलग हो जाना चाहिए।”
बापेला ने कहा कि यह निर्णय इस सच्चाई के आधार पर लिया गया कि आईसीसी अपनी दिशा से भटक गया है और यह अब अपने निर्धारित सिद्धांतों का पालन नहीं कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath