भोपाल, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर सोमवार की सुबह सुहावनी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।
भोपाल, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर सोमवार की सुबह सुहावनी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।
राज्य की राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री, इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 20.6 डिग्री और जबलपुर का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में अधिकतम तापमान अब भी 35 डिग्री से उपर बना हुआ है। राजधानी भोपाल का रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री, इंदौर का 34.4 डिग्री, ग्वालियर का 38.4 डिग्री और जबलपुर का 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath