मणिरत्नम की अगली फिल्म में अहम किरदार में सियामी

चेन्नई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सियानी खेर को अब फिल्मकार मणिरत्नम की अगली तमिल-तेलुगू फिल्म में अहम किरदार में देखा जाएगा।

मणिरत्नम की इस फिल्म में कार्ती और नैनी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सियामी फिल्म में दूसरे मुख्य किरदार में नहीं हैं, पर उन्हें एक अहम किरदार के लिए फिल्म में लिया गया है।”

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को भी इस फिल्म में मुख्य किरदार के लिए लिया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया।

सूत्र ने बताया कि कीर्ति ने अपने इस फैसले के बारे में मणिरत्नम को पिछले सप्ताह बताया था और फिल्मकार उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं।

फिल्म की शूटिग दिसम्बर से शुरू होगी। लोकप्रिय संगीतकार ए.आर. रहमान इस फिल्म के लिए संगीत देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493