बांग्लादेश में ट्रक दुर्घटना, 7 मरे

ढाका, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के चिटगांव जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, चिटगांव के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह पांच बजे उस वक्त हुई जब चावल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में गिर गया। इस हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शवों को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

दुनियाभर में सड़क दुर्घटना के कारण सर्वाधिक मौत बांग्लादेश में होती है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, हर वर्ष हजारों लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493