नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के संजय गांधी अस्पताल में रविवार रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, “घटना कल रात (रविवार रात) हुई। मंगोलपुरी के रहने वाले सतबीर सिंह नामक व्यक्ति ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के प्रवेश द्वार पर खुद को आग लगा ली। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह 80 फीसदी जल गया है।”
सतबीर की पत्नी ने पुलिस को बताया, “बीती रात सतबीर का किसी घरेलू मामले में अपने भाई से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से चला गया था। बाद में हमें पता चला कि उसने एस.जी.अस्पताल में खुद को आग लगा ली है।”
dharmpath.com dharmpath