उप्र : किशोरी से दुष्कर्म, युवक हिरासत में

गायत्री नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि को वह और उसकी पत्नी दुकान पर थे। उसके दोनों बेटे भी दुकान पर पहुंच गए। घर पर उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान ग्राम लींगा निवासी कल्लू उर्फ लाल सिंह उसकी दुकान पर आया और उससे साइकिल मांगी। कल्लू का उसके यहां कपड़े सिलवाने के लिए आना-जाना लगा रहता था, इसलिए उसने साइकिल दे दी।

दोपहर लगभग 2 बजे पड़ोसी ने उसे फोन कर बताया कि उसके घर में कोई घुसा है। इस पर पीड़ित तुरंत भागता हुआ घर पहुंचा तो देखा कि कल्लू उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था और चीख रही उसकी बेटी का गला दबाए हुए था।

पीड़ित परिवार ने मुहल्ले वासियों के सहयोग से युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

क्षेत्राधिकारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493