उप्र : ट्रैक्टर पलटने से 1 की मौत, 2 घायल

थाना बानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुनवाहा निवासी (60) जवाहर पुत्र भैरया अपनी किसी काम से ललितपुर मुख्यालय आया हुआ था। यहां से वापस जाने के लिए वह विद्युत पोल लाद कर गांव की ओर जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सवार हो गया। ट्रॉली में बिजली के खंभे रखे हुए थे। ट्रैक्टर ग्राम रजवारा के निकट पहुंचा ही था कि तभी अचानक से ट्रॉली पलट गई, जिसके नीचे दबकर जवाहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार (15) ममता पुत्री जाहर व (25) जितेंद्र पुत्र बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जवाहर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493