नौसेना के पश्चिमी बेड़े के कमांडर बने रवनीत सिंह

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियर एडमिरल रवनीत सिंह ने सोमवार को नौसेना के पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का पदभार ग्रहण किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

रियर एडमिरल सिंह ने आईएनएस विराट पर पदभार ग्रहण किया।

सिंह एक कुशल पायलट व योग्य प्रशिक्षक हैं और उन्हें 10 विभिन्न प्रकार के विमानों को 2,500 घंटे तक उड़ाने का अनुभव है।

रियर एडमिरल रवनीत सिंह ने नौसेना के रणविजय और रणवीर के साथ-साथ हिमगिरि पोत का नेतृत्व किया है।

उन्होंने सी हैरियर ट्रेनिंग एंड फ्रंटलाइन ऑपरेशनल स्क्वाड्रन आईएनएएस 300 (व्हाइट टाइगर्स) तथा नेवल एयर स्टेशन आईएनएस हंस का नेतृत्व किया है। रवनीत सिंह, केन्या, तंजानिया और सेशेल्स में रक्षा सलाहकार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493