उप्र : 2 मोटरसाइकिलें भिड़ीं, महिला की मौत

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के शहदमऊ गांव निवासी दिवंगत धर्मराज की पत्नी रामदुलारी अपने दमाद अखिलेश के साथ मोटरसाइकिल से शहर देवा नर्सिग होम मरीज से मिलने आई थी। वह दामाद के साथ वापस गांव जा रही थी, जैसे ही बाइक बिलंदा के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची 108 नंबर एम्बुलेंस से महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493