कश्मीर में आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त

जम्मू, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में स्थित एक आतंकवादी ठिकाने को सुरक्षा बलों ने सोमवार को ध्वस्त कर दिया और वहां से हथियार व गोला-बारूद जब्त कर लिए।

जम्मू, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में स्थित एक आतंकवादी ठिकाने को सुरक्षा बलों ने सोमवार को ध्वस्त कर दिया और वहां से हथियार व गोला-बारूद जब्त कर लिए।

सेना के उत्तरी कमान के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के जवानों ने जम्मू क्षेत्र में शेरगारी के जंगल में यह जब्ती की।

जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एक एम-16 राइफल, एक एके-47 राइफल, एक एके-56 राइफल, एके-47 की पांच मैग्जीन, एम-16 की एक मैग्जीन, दो चीनी ग्रनेड, पांच अन्य ग्रेनेड, पिस्तौल के 30 चक्र कारतूस और एके-47 के 204 चक्र कारतूस शामिल हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493