बयान के मुताबिक, अंकारा प्रांतीय सुरक्षा निदेशालय के निदेशक कादरी करताल व सुरक्षा व खुफिया विभाग के प्रमुखों को उनके पद से हटा दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों को हटाने का फैसला हमले की जांच कर रहे मुख्य निरीक्षक के प्रस्ताव के बाद आया। तुर्की के उप प्रधानमंत्री नुमन कुर्तुलमुस ने सोमवार को कहा कि हमले को आतमघाती हमलावरों ने अंजाम दिया और प्रत्येक हमले में टीएनटी का इस्तेमाल किया गया।
दोनों हमलों में अंकारा के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शनिवार को होने वाली एक शांति रैली को निशाना बनाया गया, जो नागरिकों के खिलाफ अब तक का सबसे भीषण हमला है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जिस वक्त विस्फोट हुआ, वहां सैकड़ों लोग जमा थे। हमले की जिम्मेदारी लेने का अभी तक किसी ने दावा नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath