टेनिस : तिआनजिन ओपन में हारीं हिंगिस

तिआनजिन (चीन), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ इस वर्ष दो ग्रैंड स्लैम सहित आठ खिताब जीतने वालीं स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस बुधवार को तिआनजिन ओपन के महिला युगल वर्ग से हारकर बाहर हो गईं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हिंगिस तिआनजिन ओपन में चीन की हान शिनयुन के साथ खेलते हुए महिला युगल वर्ग के पहले दौर में क्रोएशिया की दारिजा जुराक और अमेरिका की निकोल मेलिचार की जोड़ी से 7-5, 3-6, 2-10 से हार गईं।

हिंगिस-शिनयुन की जोड़ी को सर्वोच्च वरीयता दी गई थी।

मैच के बाद हिंगिस ने कहा, “मैं इस हार से बेहद निराश हूं।”

शू यिफान और झेंग साईसाई की दूसरी वरीय चीनी जोड़ी वहीं एलिजावेटा कुलिश्कोव और एवगेनिया रोडिना की रूसी जोड़ी को हराने में सफल रही।

उन्होंने 6-4, 6-4 से जीत हासिल की।

महिला एकल वर्ग में तीसरी वरीय चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा ने पोलैंड की माग्दा लिनेट्टे को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराया, जबकि पांचवीं वरीय फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक ने पोलैंड की ही एक अन्य खिलाड़ी उर्सजुला रादवांस्का को 6-4, 6-4 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493