पंजाब : गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के विरोध में बंद

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब में बुधवार को सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के कथित अपमान और उसके बाद हुई हिंसक झड़प के विरोध में गुरुवार को पंजाब में व्यावसायिक व अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे।

बुधवार को हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी और अन्य कई लोग घायल हुए थे।

सूत्रों ने कहा कि फरीदकोट, मुक्तसर और मोंगा जिले के कुछ इलाकों में बंद का असर दिखा।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के फरीदकोट जिले में पुलिस और सिख प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई थी और करीब 70 लोग घायल हुए थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पवित्र ग्रंथ के अपमान और उसके बाद भड़की हिंसा की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को घोषणा की कि फरीदकोट जिले के बरगरी गांव में गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने वालों की जानकारी देने वाले को एक करोड़ का ईनाम दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493