2015 में पहली से तीसरी तिमाही के दौरान तृतीयक उद्योग क्षेत्र में 25.5 लाख नई कंपनियों का पंजीकरण हुआ है, जिनमें से 1,71,000 कंपनियां सूचना प्रौद्योगिकी जैसी आधुनिक सेवाओं की हैं। इन नई पंजीकृत कंपनियों में से 90 फीसदी कंपनियां निजी क्षेत्र की हैं।
पिछले महीने के अंत तक निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की संख्या 27.3 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में आठ फीसदी अधिक है। आकड़ों के मुताबिक, इस साल सितम्बर के अंत तक चीन में 7.51 करोड़ कंपनियां थीं।
dharmpath.com dharmpath