ह्यूस्टन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के लुईजियाना राज्य में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, दो इंजन वाले सेसना 421 विमान में बुधवार दोपहर हैमंड नॉर्थशोर रीजनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद गड़बड़ी शुरू हो गई।
पायलट ने विमान वापस ले जाने की कोशिश की, लेकिन यह एक रनवे के करीब एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हेमंड फायर चीफ जॉन थॉमस ने कहा कि विमान में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल उनकी पहचान संबंधित जानकारी नहीं दी गई है। थॉमस ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में लगी आग पर 12 दमकल कर्मियों ने काबू पाया।
अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) के प्रवक्ता लिन लुंसफोर्ड ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के जांचकर्ता हादसे की वजह का पता लगाने के लिए हैमंड शहर रवाना हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath