केरल : सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से विधानसभा अध्यक्ष दुखी

तिरुअनंतपुरम, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल विधानसभा अध्यक्ष एन सकथन ने गुरुवार को कहा कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हुई उस तस्वीर से दुखी हैं जिसमें उनके एक सहयोगी उनकी चप्पल का फीता खोलते दिखाई दे रहे हैं।

सकथन ने यहां मीडिया को बताया कि यह घटना बुधवार को हुई जब वे एक समारोह में शामिल होने आए थे।

सकथन ने कहा, “मैं इस तस्वीर से बेहद दुखी हूं। पिछले 18 वर्षो से मैं आंख के एक गंभीर रोग से पीड़ित हूं और मुझे नीचे न झुकने की सलाह दी गई है।”

सकथन ने कहा, “मेरी देखभाल करने वाला व्यक्ति मेरा नजदीकी रिश्तेदार है और मेरी बीमारी के कारण वह मेरी सभी व्यक्तिगत जरूरतों का खयाल रखता है। वह मेरे साथ यात्रा भी करता है।”

सकथन ने कहा, “मैं 33 वर्ष से विधायक हूं। मेरे बारे में या मेरे रोग के बारे में जानने वाला कोई भी व्यक्ति इसे इतना बड़ा मुद्दा नहीं बना सकता था। “

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493