‘मस्त’ की यादों से भावुक हुए आफताब

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘मस्त’ के गुरुवार को 16 साल पूरे हो गए हैं। वहीं अभिनेता आफताब शिवदासानी फिल्म की यादों में खो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अब तक की सबसे ‘खूबसूरत यात्रा’ थी।

आफताब ने ट्विटर पर कहा, “आज ‘मस्त’ को प्रदर्शित हुए 16 साल हो गए हैं। क्या खूबसूरत यात्रा थी।”

इस फिल्म के बाद आफताब के करियर ने रफ्तार पकड़ी।

हिंदी फिल्मों में ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘चालबाज’ जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद आफताब ने 1999 में उर्मिला मातोंडकर के साथ अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

फिल्म की सफलता के बाद बॉलीवुड में अफताब की कुछ फलॉप फिल्में भी आईं। इसमें जैसे ‘लव के लिये कुछ भी करेगा’, ‘कोई मेरे दिल से पूछे’, ‘प्यासा’ जैसी फिल्में हैं।

इसके बाद अफताब के पास एक बार फिर जैकपॉट हाथ लगा। उनकी ‘मस्ती’ और ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी फिल्मों ने बड़ी कामयाबी हासिल की। फिलहाल वह ‘क्या कूल हैं हम’ के तीसरे सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493